girlopedia.com

open
close

हस्तमैथुन क्या है और इसे करते हुए कैसे पकडे न जाएँ

January 20, 2017 | by ashish963@gmail.com

हस्तमैथुन कुछ नहीं बल्कि अपने आप किया जाने वाला वो कार्य है जो आपको चरम-आनंद की ओर ले जाता है। सेक्स करने का सबसे सुरक्षित तरीका हस्तमैथुन है जो किसी भी तरह गलत नहीं है। वास्तव में यह सावधानी से अपने आपको बेहतरीन तरीके से जानने का साधन है। आपको जल्दी ही पता चल जाएगा कि अपने आनंद को बढ़ने के लिए अपने आप को कैसे स्पर्श करना है , जो बाद में आपको अपने साथी के साथ सेक्स का एक बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। यह STD और ऐसी तकलीफदेह वस्तुओं को भी दूर करता है जो असुरक्षित सेक्स के दौरान हो सकती हैं। यह भी कहा जाता है कि यह माइग्रेन से होने वाले तनाव को भी कम करता है।

यदि आपके पास कोई साथी नहीं है, या आप इसी तरह संतुष्टी चाहती हैं तो आपको इसकी आदत पड सकती है क्योंकि यह आपकी सेक्स सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करता है। पुरुष अपने शीशीन को छूना और मसलना पसंद करते हैं जबकि महिलाएं अपने भगांकुर के चारो ओर उत्तेजना करना पसंद करती हैं, जो योनि का एक संवेदी भाग होता है। कुछ महिलाएं हस्तमैथुन के दौरान सेक्स टॉयज जैसे डिल्डोज (dildos) या वाइब्रेटर का इस्तेमाल पसंद करती हैं जबकि कुछ थीम आधारित वस्त्रों के साथ इस खेल का आनंद लेती  हैं। प्रत्येक व्यक्ति ने कभी न कभी या तो इसे करते हुए या सेक्स के दौरान हस्तमैथुन की उत्तेजना को महसूस किया है।

हस्तमैथुन के लिए सबसे जरूरी है आरामदायक माहौल जो आपको इसे करने के लिए शांति और एकांत प्रदान करता है। यदि आपको समय, कमरा, स्थान या एकांत की समस्या है तो आप इसे रात में अपने कम्बल के अंदर या अपने बाथरूम के अंदर कर सकती हैं, जहां आपको दरवाज़ा लॉक करने की आज़ादी होती है। इनमे बाद वाला तरीका ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह आपको दिन के किसी भी समय और विभिन्न उत्तेजक परिस्तिथियों में करने की आज़ादी देता है। हमें चाहिए की हस्तमैथुन करते समय हमारे हाथ और उपकरण साफ़ हों जिससे संक्रमण की सम्भावना न हो। दूसरी सावधानी यह रखनी चाहिए आपको उत्तेजक मूवी या वीडियो देखते समय आवाज़ें (आह- ऊह) कम रखनी चाहियें या एक हैडफ़ोन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपके इस व्यक्तिगत कार्य के बारे में किसी को सुनाई पड़ना लज्जा का विषय हो सकता है।

बहुत से लोग अपने माता-पिता के साथ या कमरे में दूसरे साथी के साथ रहते हैं या उनके अन्य परिवारजन उन्हें एकांत का अवसर नहीं देते, इस अवस्था में उनकी उपस्थिति का सम्मान करना और अपने आप को बाथरूम में बंद कर लेना सबसे अच्छा विकल्प है, जिससे आप डिस्टर्ब न हों उस समय का इंतज़ार न करना पड़े जब वो आपके चारो ओर न हों।

अंतिम चीज़ यह है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि जब आप सेक्स-क्रिया में वयस्त हों तो कोई दरवाज़ा खोल दे और कहे अरे ये क्या कर रहे हो। दरवाज़े को लॉक करना एक समझदारी भरा कार्य है। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो सबके सोने का इंतज़ार करें। और यदि आप इंतज़ार नहीं कर सकती तो शॉवर चला लें।

RELATED POSTS

View all

view all